ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह
“ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह” का आयोजन मिनी स्टेडियम सलोन में किया गया। इसी ग्राउंड पर सांसद खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता असगर अली क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में आयोजित हुई।प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी ने सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग बालक, बालिका, जूनियर वर्ग बालक, बालिका, प्राथमिक वर्ग बालिका, 50, 100,200 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि”जिंदगी में निरंतर प्रयास और आगे निकलने की प्रेरणा हमें खेल से मिलती है, खेल से बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है”। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खां, डॉक्टर साधना शर्मा अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, मंत्री मोहम्मद आजम, राजेश पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, योगेंद्र गुप्ता अध्यक्ष अटेवा, कदीर अहमद खेल प्रभारी, गौरव शर्मा एआरपी के साथ-साथ खेल अनुदेशक मोहम्मद मैसर्, प्रभाकर पटवा, सुरेंद्र कुमार, मैच रेफरी पप्पू रमेश, मनीष पांडेय आदि विद्यालय प्रभारी उपस्थित रहे। न्याय पंचायत स्तर के सभी विजेता खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रभारी कदीर अहमद ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर समस्त विजेता खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रतिभाग़ करेंगें।
