रायबरेली : महिला सशक्तिकरण पर भारी पड़ा अंधविश्वास, बीमारी दूर करने के नाम पर बाबा ने महिला को पीटा — वीडियो वायरल पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास की आड़ में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कथित रूप से “बीमारी दूर करने” के नाम पर एक बाबा ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और थप्पड़ों से पीटा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला दर्द से कराह रही है जबकि आसपास मौजूद ग्रामीण तमाशबीन बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से बीमार थी और परिजन उसे इलाज के बजाय उक्त बाबा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए थे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गदागंज थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच डलमऊ क्षेत्राधिकारी के द्वारा की गई है जिसमें ये वीडियो 2 से ढाई साल पुराना बताया जा रहा है वही बाबा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है वही बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और संबंधित बाबा की पहचान सुरेश पासवान जो माधव पुर का निवासी है जिसकी पहचान की जा चुकी है जिसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण अंचलों में व्याप्त अंधविश्वास और झाड़-फूंक की कुप्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
