समाजवादी पार्टी कार्यालय रायबरेली में डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी का किया आयोजन
अधिनायकवाद के प्रबल विरोधी थे डॉ. लोहिया – इं. वीरेंद्र यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, महान समाजवादी चिंतक व विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, सुपर मार्केट में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. लोहिया ने नाइंसाफी, गैरबराबरी, अधिनायकवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद एवं अशिक्षा के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया के ‘सप्त क्रांति आंदोलन’ को जन-जन तक पहुँचाकर पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को आर्थिक एवं सामाजिक सम्मान दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।
इं. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे, बल्कि स्वतंत्रता के बाद सरकार के अधिनायकवादी रवैए के भी मुखर विरोधी रहे। उनकी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी विचारधारा ने उन्हें समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान दिलाया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से मुनेश्वर पासी, आफ़ताब अहमद, चौ. मोहसिन, राजेश मौर्य, मो. मुशीर, श्रवण आज़ाद, शुभम लोहिया, विनायक सोनकर, सुरजीत सिंह, योगेश्वर पटेल, नरेंद्र यादव, भानु प्रकाश पटेल आदि वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव मो. अरशद खान ने किया।
इस अवसर पर राजदेव यादव, आकाश मौर्य, राघवेंद्र यादव, विकास मौर्य, विनय यादव, राजेंद्र बहादुर, रत्नेश मौर्य, जय कुमार सिंह, रजोले यादव, देवतादीन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
