CRS NEWS: हरचन्दपुर (रायबरेली) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) द्वारा “मिशन 2026 पंचायत चुनाव” के तहत एक कैंडर मीटिंग एवं सदस्यता अभियान का आयोजन ब्लाक सतांव, विधानसभा हरचन्दपुर में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सै. ताजदर नक़वी, जिला अध्यक्ष AIMIM ने की, जबकि संचालन एडवोकेट मो. आबिद, जिला उपाध्यक्ष AIMIM ने किया। कार्यक्रम में शमसुल हुदा लालू कुश्ती, विधानसभा प्रभारी हरचन्दपुर एवं मो. आरिफ़, सदस्य AIMIM सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, शिक्षा और समान अधिकारों के लिए AIMIM की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में AIMIM समाज के हर तबके की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और मिशन 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
