डलमऊ में दुर्गा प्रतिमाओं के भू-विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी
डलमऊ कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परंपरागत जल में विसर्जन के बजाय इस बार भू-विसर्जन (स्थलीय विसर्जन) की व्यवस्था की गई है, जिसे लेकर प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी बनाए हुए है।
एसडीएम डलमऊ और क्षेत्राधिकारी पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ के साथ मिलकर मंगलवार को कस्बे के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नगर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। विसर्जन मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
भारी वाहनों पर रोक:
कस्बे की संकरी गलियों और विसर्जन मार्गों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने मंगलवार सुबह से ही कस्बे के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही प्रयोग करें और शांतिपूर्ण व सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से भू-विसर्जन एक सकारात्मक पहल है, जिससे जल प्रदूषण में कमी लाई जा सकेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय कर विसर्जन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उनका कहना है कि “हमारा प्रयास है कि यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, शांति और स्वच्छता के साथ संपन्न हो
