लोकेशन रायबरेली
स्लग _ शिकायतों का बोरा लेकर पहुंचा फरियादी डीएम कार्यालय
एंकर _
रायबरेली शिकायतों का बोरा लेकर पहुंचा फरियादी डीएम कार्यालय।तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि खीरों थाना क्षेत्र ग्राम सभा नुनेरा के रहने वाले अंजनी कुमार आज दर्जन भर ग्रामीणों के साथ पहुंचे डीएम कार्यालय और वहीं पर बैठकर खोल दिया ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार की पोल।दरअसल आपको बता दें 8 सालों से फरियादी अंजनी कुमार ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री और उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन ग्राम सभा नुनेरा की नहीं हो पाई आज तक जांच। जांच ना होना शक के दायरे में ,क्योंकि 8 साल बीत चुके हैं और गांव के एक मुख्य मार्ग का विवाद लगातार इतने सालों से चला रहा है जिसका आज तक ना तो अधिकारियों ने निवारण किया ना ही आज तक मौके में कोई अधिकारी वहां पहुंचा। जहां आज फरियादी दर्जन भर ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर खोल दिया गांव में हुए भ्रष्टाचार का पिटारा। अब देखना है कि पूरे मामले पर क्या जांच होती है क्योंकि ग्रामीणों की माने तो जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद आश्वासन मिला है कि जल्द होगी ग्राम सभा नुनेरा की जांच। फिलहाल जांच होती है या आश्वासन क्योंकि लगातार ग्रामीणों को दिया जा रहा है झूठा आश्वासन,।वही फरियादी अंजनी कुमार ने बताया अगर नहीं हुई जांच तो खटखटाएंगे हाई कोर्ट का दरवाजा।
