लोकेशन रायबरेली
एंकर, रायबरेली की खीरो पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दो दिन पहले खीरो थाना के दुलापर मे विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। जहां ससुराल मे महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीनो आरोपियों को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मृतका की माता सियावती ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति पवन कुमार, ससुर रामलखन और सास कृष्णावती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
