अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव माइलस्टोन इवेंट का भव्य आयोजन
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव माइलस्टोन इवेंट समारोह का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भारत के अलग अलग राज्यों के संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल श्री एन एल गुप्ता, डिस्ट्रिक इकोनॉमिक्स स्टेटेटिक्स ऑफिसर श्री पन्नालाल, स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर जावेद खान ने दीप प्रज्वलित करके की।
स्वागत नृत्य में प्रज्ञा और मानवी,
स्वागत गीत में नम्रा तथा स्वागत स्पीच में कस्तूरी, जैनब और रौनक ने हिस्सा लिया और अपने परफॉर्मेंस से सभी का शानदार स्वागत किया।
चक डूम डूम गाने पर यशिका ग्रुप और कव्वाली भर दे झोली मेरी पर अली ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं पर उमैजा अख्तर ने चुनरी चुनरी गाने पर, तो क़शफ अख्तर ने सोलो डांस पे परफॉर्मेंस करके सबको स्तब्ध कर दिया।
उस्मान अली ने टू शाइनी कविता, ड्रामा फनी एक्ट पर नैतिक व प्रांशु ग्रुप, डांस पे चांस पर आलिया ग्रुप, लुट पुट गया गाने पर आराध्या ग्रुप, मैश अप सोंग पर सकीना, स्वैग से करेंगे स्वागत गाने पर रेशमा ग्रुप तो दूसरी तरफ सुंयाश ग्रुप ने प्ले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी।
स्पीच में अखिल मौर्या, सोलो डांस में कस्तूरी यादव, गीत बंजारा में अफजल, और तू है तो मैं गाने पर आयान सिद्दीकी ने और विकास सोनी ने सोलो डांस पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
परीक्षा में क्लास 5th A में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अमृता अग्रहरि, द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण ऋषभ और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण अब्दुल, तो क्लास 5th B के सूर्यांश देव प्रथम श्रेणी, हर्षित जायसवाल द्वितीय श्रेणी और ॐ प्रकाश तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
क्लास 6th A के अखिल मौर्या प्रथम, वर्षिणी मौर्या द्वितीय, व आरुषि मौर्य तृतीय स्थान पर रहे,
तो वहीं पर क्लास 6 B के राहिल खान प्रथम, नम्रा खान द्वितीय व सोनाली गुप्ता तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
क्लास 7th के अभी रस्तोगी प्रथम, आरिज खान द्वितीय व रोशनी तृतीय तो दूसरी तरफ क्लास 7 th B के शौर्य प्रताप सिंह प्रथम, अंश गुप्ता द्वितीय व उमंग जायसवाल तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
क्लास 8th के इशिता प्रथम, रेहान अहमद द्वितीय, फरहान तृतीय तो क्लास 8th B की ज़िया रिजवान प्रथम, हालिया फातमा द्वितीय व अक्षरा तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
क्लास 9 th के शुभ्रांत प्रथम, अनामिका द्वितीय व कस्तूरी यादव तृतीय स्थान पर रहे।
परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों को स्कूल के विशिष्ट अतिथि श्री एन एल गुप्ता (DIOS)और स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर जावेद खान ने परीक्षाफल, मेडल और कैप देकर सम्मानित किया।
मॉडल ऑफ हार्ट के लिए अंकित, उमरा और युवराज को चयनित किया गया, और मॉडल ऑफ मैनेजमेंट के लिए नीरज को तो वहीं पर मॉडल ऑफ क्रेन के लिए रवींद्र और फरहान को चुना गया।
अज़लान को वाटर एटीम मशीन और मानसा, ऋषभ व हुजैफा को वेस्ट वाटर मैनेजमेंट एवं बोल्कानो इरेप्सन मॉडल के लिए हर्षित, जिगर व सूर्यांश चयनित हुए। चयनित छात्र व छात्राओं को विद्यालय के मैनेजर शोएब अहमद खान ने शील्ड, कप, मेडल और कैप से सम्मानित किया।
हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस अवॉर्ड के लिए क्लास 8 की मानसी मौर्या, क्लास 4th के आलोक कुमार व अयान अहमद को तो जुमैरा क्लास 1st को चुना गया। चयनित बच्चों को एडिशनल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आजम ने कप देकर सम्मानित किया और बधाई दी।
विशिष्ट अतिथियों में एन एल गुप्ता (डिस्ट्रिक इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल), श्री पन्नालाल (डिस्ट्रिक इकोनॉमिक्स स्टेटिक्स ऑफिसर रायबरेली) संतोष कुशवाह (ब्लॉक प्रमुख),आजम सर (मंत्री जूनियर शिक्षक संघ),डॉक्टर ज़ुबैर प्रवक्ता (डी आई बी टी), गुरबचन सिंह,सेवानिवृत प्रधानाचार्य(हरनारायण इंटर कॉलेज), , डॉक्टर आजम (एडीशनल मेडिकल ऑफिसर, रायबरेली), दिनेश मौर्य सर( गवर्मेंट शिक्षक बहराइच), श्री धर्मेंद्र सिंह (प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रेसिडेंट), साधना मैम(अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ), समाजसेवी इरफान सिद्दीकी, चेयरमैन शेखर रस्तोगी, कार्यक्रम का महत्पूर्ण हिस्सा रहे।
कार्यक्रम का संचालन अतहर सर और काश्यपी मैम, छात्र एंजल, कोशिकी, उमेज़ा, जैनब, आलिया, कस्तूरी ,नय्यर, ब अनामिका ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
