राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का फूल मालाओं से भव्य स्वागत!
CRS कटरा/शाहजहाँपुर-राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का मीरानपुर कटरा पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ तपश्चात उन्होने गौशाला का निरीक्षण किया!
राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक मिश्रा मीरानपुर कटरा में रविवार को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने अपने दर्जनो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चेयर पर्सन का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया!
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा का मीरानपुर कटरा में पैतृक आवास है! पंडित अजीत शर्मा ने नवनिवार्चित चेयपर्सन को मिष्ठान खिलाकर उन्हें चेयरपर्सन बनने पर बधाई दी!
तपश्चात राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और चेयरपर्सन ने सयुक्त रूप से मीरानपुर कटरा नगर पंचायत की गौशाला का निरीक्षण किया जहाँ मौजूद गोवंश को फल, चोकर आदि खिलाकर नगर पंचायत द्वारा गौशाला में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया! पंडित अजीत शर्मा ने इस दौरान ठंड के मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार से गोवंश के शीत लहर से बचाव के उपाय करने का अनुरोध करते हुए आरी ब्लेड तार पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया!
राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के चेयरपर्सन अभिषेक मिश्रा हैप्पी ने कहा कि आयोग का लक्ष्य समाज के शोषित लोगों को न्याय सम्मान व दिलवाना है! प्रदेश अध्यक्ष ने अभिषेक मिश्रा को संगठन की तरफ से गाय और बछड़े की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की!
इस दौरान अनुज मिश्रा मनोज शर्मा अरविंद मिश्रा सुनील कुमार गौरव शुक्ला राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के बरेली मंडल सचिव राजीव गंगवार मंडल सचिव हेम गंगवार कटरा नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार कटरा नगर उपाध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष पीलीभीत केशव पाठक राज गंगवार अरुण कश्यप विकास शर्मा वसंत गंगवार अंकित श्रीवास्तव नरसिंह श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे!
