एंकर रायबरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा डीसीएम व पिकअप की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, मामला गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमदपुर गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक मनोज कुमार पुत्र बलई उम्र 21 वर्ष निवासी चंदौली थाना शहर कोतवाली की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी चारों लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की।
