मवेशी खदेड़ते वक्त एक युवक खेत में बंधे कटीले तारों का उलझकर गंभीर रूप से घायल
ऊँँचाहार-क्षेत्र के व सलोन कोतवाली के अंतर्गत लोहरनी मजरे मतरमपुर गांव में मवेशी खदेड़ते वक्त एक युवक खेत में बंधे कटीले तारों का उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार की रात गाँव निवासी रामदीन का पुत्र बृजेन्द्र 19 वर्ष मवेशियों से खेतों की रखवाली करने गया था,तभी मवेशियों को खदेड़ते समय वो रात्रि के अंधेरे में बंधे कटीले तारों में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया, जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवक सीएचसी आया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
