खानकाह करीमियां नईमियां का 347 वां सालाना उर्स 10 नवंबर से शुरू, तैयारी पूरी : सैय्यद अदनान मियां
रायबरेली, 9 नवंबर। हिंदू मुस्लिम-एकता की मिसाल, सूफी संतों की धरती, अवध की सदियों पुरानी परंपरा को “सलोन शरीफ” आज भी कायम किए हुए है । इस खानकाह करीमियां नईमिमियां को चाहने वाले लोग “सलोन शरीफ” के नाम से जानते हैं। पीरजादा जनाब अदनान मियां ने सलोन शरीफ के लगभग चार सौ साल के इतिहास और 347 वां उर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खानकाह करीमियां नईमियां का सालाना उर्स का आयोजन किया गया है। उर्स 10 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जो 14 नवंबर को समापन होगा। उर्स की व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मुख्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। सलोन चेयरमैन को मांग पत्र देकर उर्स में पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के अलावा साफ सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति को चाक चौबंद मुकम्मल रखने का अनुरोध किया गया है।
