एक बार फिर पुलिस की बर्बरता सामने आई शिकायकर्ता को बेरहमी से पीटा
ऊंचाहार रायबरेली में एक बार फिर से पुलिस की बर्बरता सामने देखने को मिली है।अभी घुरवारा चौकी इंचार्ज का पूर्व फौजी की पिटाई का मामला ठंडा भी नही हुआ था। कि चौकी इंचार्ज ने एक पीड़ित शिकायतकर्ता को ही चौकी पर बुलवाकर। बेरहमी से जूतों की बूट से पीटा ,और उसके खिलाफ ही 151 में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी के मीरा पुर मजरे बमनपुर गांव का है। आपको बता दें गांव के निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले राजकुमार की पत्नी आवारा मवेशियों को पकड़ लेते है। और उनका दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देते है। वही मवेशी उसके घर के अंदर घुस आते है।और बच्चो को मारने दौड़ते है। इसी की शिकायत उसने कई बार राजकुमार से भी की ताकि उन मवेशियों को दूर ले जाकर छोड़े। लेकिन जब विपक्षी नही माने तो उसने 5 नवम्बर को कोतवाली ऊँचाहार और एसडीएम ऊँचाहार से एप्लिकेशन देकर शिकायत दर्ज कराई । जिससे नाराज होकर चौकी इंचार्ज ने उसे शाम को ही उसे सिपाहियों के द्वारा चौकी बुलवाया। औऱ उसको जूतों की बुत से जमकर पीटा ,चौकी इंचार्ज की पिटाई से उसकी आंख में भी चोट आई है। पीड़ित ने कहा की अगर चौकी इंचार्ज खिलाफ कार्यवाही न हुई तो वह एसपी से न्याय की गुहार लगाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया है।
