*दो ट्रक में आमने सामने हुई ज़ोरदार टक्कर एक ट्रक ड्राइवर हुआ घायल*
रायबरेली गदागंज थाना के माधवपुर पेट्रोल पम्प के पास बुधवार क़रीब 2 बजे के आसपास दो ट्रकों में आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए एक दूसरे से इतना सट गये कि एक ट्रक छतिगरस्त हो गया फिलहाल स्थानीय लोगों ने बताया दोनों ड्राइवर वाहन लापरवाही पूर्वक चला रहे थे जिसमें एक ट्रक ड्राइवर दानिश पुत्र पप्पू निवासी मुतवल्लीपुर थाना गदागंज जिला रायबरेली जिसको गंभीर चोटे आई है स्थानीय लोगों की सूचना पर गदागंज पुलिस पहुंची और डायल 112 मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा चोटिल ट्रक डाईबर को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले जाया गया। पुलिस द्वारा दोनों ट्रकों को वहां से हटवाया जा रहा है। वही थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक ट्रक ड्राइवर के पैर चोटे आई जिसे इलाज हेतु सी एच सी ले जाया गया है
