दीपावली पर्व पर धमधमा ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों को उपहार भेट किए
विकास खंड दीन शाह गौरा क्षेत्र के धमधमा ग्राम सभा में ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों को दीपावली पर्व पर बाटी मिठाई यह पर्व मुख्य रूप से प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उपहार स्वरूप मिठाई बांटी गई मिठाई पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का त्यौहार है मान्यता है कि अत्याचारी रावण का वधकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने वनवास के 14 वर्ष व्यतीत कर पावनपुरी अयोध्या आए तभी यह पर्व प्रकाश पर्व के रूप में मनाने जाने लगा दीपावली त्यौहार में जरुरत मंदों को उपहार स्वरूप मिठाई देकर उन्हें भी अपने परिवार के साथ हंसी ख़ुशी माहौल में त्यौहार मनाने के लिए कहा वही ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने कहा कि जनता ने जिस विसवास के साथ हमे चुना है मैं हमेशा जनता के सेवा के लिए खड़ा रहूंगा मेरा उद्देश्य है कि हमेशा जनता की सेवा करना इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी, बलकरन इंटर कॉलेज दीन शाह गौरा प्रिंसिपल मो फैसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
