CRS NEWS रायबरेली: ऊंचाहार, अरखा पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर में हाल ही में पुत्र रत्न का आगमन हुआ है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। स्थानीय लोग और शुभचिंतक बधाई देने के लिए पूर्व विधायक के निवास पर पहुँच रहे हैं। इसी अवसर पर किन्नर समाज के सदस्यों ने भी अजय पाल सिंह के परिवार को शुभकामनाएं दीं।
खास बात यह रही कि किन्नरों को नेग के रूप में 51 हजार रुपये की धनराशि और दो बिस्वा भूमि प्रदान की गई। यह सम्मान किन्नर समाज के प्रति अजय पाल सिंह के आदर और सम्मान को दर्शाता है। इस अनोखे नेग की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
बधाई देने वालों का तांता ऊंचाहार अरखा में लगा हुआ है। सभी लोग जिसे स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक ‘छोटा राजा’ कह रहे हैं, के आगमन पर खुशियाँ मना रहे हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग और आमजन भी इस अवसर पर पूर्व विधायक के परिवार को अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देने पहुँच रहे हैं।
इस खुशी के मौके पर अजय पाल सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
