आगामी त्योहारों को लेकर गदागंज थाना परिसर में डी जे संचालकों की हुई बैठक ध्वनि को लेकर दिए गये दिशा-निर्देश।
रायबरेली अन्तर्गत थाना गदागंज परिसर में डी जे संचालकों की अहम बैठक थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनन्द की अध्यक्षता में हुई आंनद ने डी जे संचालकों को बताया कि गणेश विसर्जन, बारावफात,दुर्गा पूजन में ऐसे किसी भी भड़काऊ गाने न बजाय जाये जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।डी जे का ध्वनि भी तेज नही होना चाहिए।यदि किसी डी जे संचालक ने अपनी मर्जी से ध्वनि विस्तारक और भड़काऊ गाने लगाया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।इस बैठक में डी जे संचालकों में दिलीप कुमार,अमर,अमन प्रजापति,देवेश कुमार, अमित शुक्ला, सुमित कुमार अंकित सहित अनेक डी जे संचालक मौजूद रहे।
