CRS NEWS मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्दोत्सव से पूर्व आज मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने बरसाना में श्री राधा रानी मंदिर जाने हेतु रोप-वे सुविधा समेत ₹1,037 करोड़ की विभिन्न 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया।
साथ ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संकलित ग्रंथ ‘मीराबाई’ एवं प्रख्यात अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे जी के भजन एल्बम का विमोचन भी किया।
वहीं सी एम योगी ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं!