सफल वार्ता के लिए SDM पहुंचे पालिका, सभासदो से की वार्ता, सभासदो ने लगाए पालिका पर गंभीर आरोप!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर में खाली पड़ी पालिका की तमाम गाटा भूमियों से सम्बन्धित भ्रष्टाचार की अनेको बार खबरो ने सुर्खियाँ बटोरी! खाली पड़ी भूमि पर सरकारी प्रयोग के लिए अनेक बार मसौदे तैयार किए गए परन्तु सब ठंण्डे बस्ते में जाते रहे परन्तु उन सम्पत्तियों पर रात ही रात अबैध कब्जे कैसे होते चले गए.?
नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर, सभासदो द्वारा दिए गए सामुहिक त्यागपत्र की गंभीरता को समझते हुए SDM जीत सिंह राय ने वार्ता कर मामले के निस्तारण का प्रयास ही नही किया बल्कि जनरेटर का डीजल चोरी व आऊट सोर्सिंग भर्ती पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की परन्तु पालिका की कार्यशैली के चलते क्या यह वार्ता किसी नतीजे पर जल्द पहुंचने की संभावना है!
नग़र में पालिका सम्पत्तियों के लिए सभासदो का गंभीर होना इस बात का सुबूत है कि वे अपने नगर के विकास के लिए वे कितने गंभीर हैं परन्तु उनकी हर बार की मांग को पालिका, वर्तमान सम्पत्ति लिपिक मामले की गंभीरता समझे बिना किसी प्रश्न का उत्तर नही देते बल्कि मजाक में टालते आ रहे हैं!
समझने की बात यह कि यदि SDM जीत सिंह राय एक सप्ताह में पालिका आराजी, संपत्ति समेत कई दस्तावेज एक सप्ताह में तलब कर उन पर गंभीर से कुछ कार्यवाही करते हैं तो यकीनन यह वार्ता सफलता की सीड़ियाँ चढ़ने के साथ सभासदो को SDM के रूप में एक ईमानदार अफसर सहित बेहतरीन नेतृत्व भी मिलने की उम्मीद बन जाती है जिससे पालिका में घुसी भ्रष्टाचारी को दमन किया जा सके!
इसके अतिरिक्त सभासदो द्वारा अह शिकायतो में शपथ के बाद सिर्फ बजट के अलावा अन्य कोई बैठक आहूत न होना, 30 रिक्शा में मौके पर मात्र 6 होना तथा 24 का स्क्रेप गायब होना, आसरा आवास कालोनी में 44 आवास व काशीराम आवास कालोनी में 26 आवासो पर अबैध रूप से कब्जा,
ईओ सर्वेष कुमार के कार्यकाल में 172 आऊटसोर्सिंग की जगह अब 252 कर्मियों की मौजूदगी को संहेस्पद आदि का आरोप निराधार नही माना जा सकता!
