रायबरेली-समस्त भारत में कोलकाता कांड से आक्रोशित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का विरोध 24 घंटे बंद रहेगी सेवाएं।
एकर-कोलकाता में आर जी मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के साथ मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के अंदर गैंग रेप एवं हत्या से आहत मेडिकल से जुड़े सभी लोगों के अंदर आक्रोश है। रायबरेली में भी वह आक्रोश देखने को मिल रहा है और प्राइवेट डॉक्टर अब एक दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह ऐलान किया गया। कोलकाता में जिस तरह से एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुराचार और उसकी नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया ये अमानवीय कृत्य है इसकी सभी निंदा करते हैं और इसके विरोध में 17 अगस्त सुबह 6:00 बजे से 18 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक प्राइवेट डॉक्टर अपनी सभी सेवाएं बंद करेंगे ।मरीज को दिक्कत ना हो इसलिए सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी।
