तिरंगा यात्रा को हरी झंण्डी दिखा कर जिलाधिकारी ने किया रबाना!



CRS शाहजहांँपुर: 13 अगस्त!
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर परिसर में DM उमेश प्रताप सिंह हरी झंण्डी दिखा कर तिरंगा यात्रा को रबाना किया! “तिरंगा” यात्रा रैली, खिरनीबाग स्थित शहीद स्तम्भ होते हुये, शहीद उद्यान पर संपन्न हुई!
जिलधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा” अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है और इस बार भी जनपद में कोई भी छत ऐसी ना हो जिस पर तिरंगा ना फहरे, हर घर में तिरंगा फहराया जाए, इसमें सभी नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लें!
सथ ही उन्होंने याद दिताले हुए कहा कि देश के अमर शहीदों एवं बलिदानों को नहीं भूला सकता है! अमर शहीदों की याद में व तिरंगा देश की आन, बान व शान का संदेश देते हुए एक तिरंगा यात्रा निकाली गई है! इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ० विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, डीओ फूड चंद्रशेखर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो० खालिद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे!
