जगदीशपुर गांव के पास शारदा नहर पर अवैध वसूली का विरोध करने पर ऑटो चालक को दबंगों ने पीटा सैकड़ों ऑटो चालकों के कियान प्रदर्शन
रायबरेली में कानून व्यवस्था को ताख पर रखकर थानाक्षेत्र में जमकर अवैध वसूली हो रही है। यह अवैध वसूली का पैसा ना देने पर और उसका विरोध करने पर वसूली करने वाले दबंगों ने एक ऑटो चालक को जमकर पीट दिया जिसके बाद सैकड़ो ऑटो चालकों ने धरना प्रदर्शन किया घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
आपको बता दे कि आज दिनांक 13 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 9:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शारदा नहर पर ऑटो चालकों से हो रही रोजाना अवैध वसूली का विरोध करने पर एक ऑटो चालक को अवैध वसूली करने वाले लोगों ने जमकर पीट दिया जिसको लेकर सैकड़ो ऑटो चालकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची भदोखर थाने की पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है पीड़ित ऑटो चालक शिवम कुमार ने बताया कि वह ऑटो लेकर एक सवारी बिठाकर ले जा रहा था तभी अवैध वसूली करने वाले लोगों ने रिक्शा चालक को रोक कर टोकन लेने की बात कही जिसका विरोध ऑटो चालक ने किया तो मौजूद दबंगों ने उसे बेरहमी से पीट दिया फिलहाल भदोखर थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो चुकी है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
