काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव: स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा का जश्न।
CRS NEWS रायबरेली,8 अगस्त 2024 काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कालेज,रायबरेली में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि अपने शहीदों के बारे में आने वाली पीढ़ियों को बताये। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता संग्राम के इस महत्वपूर्ण अध्याय को याद करने और मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह महोत्सव हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। मुख्य अतिथि ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम की दिशा को बदल दिया और हमें स्वतंत्रता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य हमारी स्वतंत्रता की लड़ाई को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है।
अपर जिलाधिकारी( प्र)प्रफुल्ल त्रिपाठी ने कार्यक्रम में काकोरी घटना संकल्प को पढ़ा।
कार्यक्रम में शिवकुमार और अन्नपूर्णा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रभक्ति गीतो ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। रामरथ पांडे और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत आल्हा गीत ने लोगो मे वीर रस की भावना भर दी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर,नगर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला पर्यटन एव संस्कृति अधिकारी नीलम,नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार,जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी पन्ना लाल के अतिरिक्त व्यापार/उद्योग मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।
