डलमऊ रायबरेली
डलमऊ तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मात्र एक प्रार्थना पत्र का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका प्रार्थना पत्रों को उपजिलाधिकारी डलमऊ द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए मौके पर
जाकर निष्पक्षता के साथ निराकरण करते हुए रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के अंदर राजस्व विभाग में प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ आरती श्रीवास्तव के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
डलमऊ कस्बे के मोहल्ला शेरनदाजपुर निवासी 80 वर्षीय रजनी पांडेय ने उपजिलाधिकारी डलमऊ को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए नगर पंचायत और डलमऊ तहसील प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल सकी जिस पर उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से जानकारी करते हुए बताया कि पेशन लागू हो गई है और शीघ्र ही खाते में भुगतान पहुंच जाएगा।
जहानामऊ घुरवारा ग्राम निवासी समर बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारी डलमऊ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घुरवारा में स्थित बंजर जमीन पर बने गौशाला पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसे रोकना अति आवश्यक है जिस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि बंजर भूमि पर किए जा रहे हैं अवैध कब्जा को तत्काल रुकवाया जाए।

