CRS NEWS रायबरेली 21 जुलाई समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट ने कहा कि करहल से सपा के चेयरमैन अब्दुल नईम के मैरिज होम को बिना नोटिस दिए ध्वस्त किया जाना उत्तर प्रदेश सरकार का एक विशेष संप्रदाय विशेष को परेशान करना है। रज्जू खान ने कहा की मैरिज होम का लोअर कोर्ट से स्टे होने के बावजूद और इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैसे पेंडिंग होने के बावजूद देश के संविधान को ताक पर रखते हुए और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए करहल चेयरमैन अब्दुल नईम का मैरिज होम गिरा दिया जाना चिंता का विषय है इस तरह की कार्रवाई की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जो इस कार्रवाई के दोषी हैं उन पर दण्डनात्मक कार्रवाई की मांग करते हैं।
