
बदायूँ-: बिसौली नगर में विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों व चोरी से बिजली चलाने वालों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने चैकिंग के दौरान 70 बकाएदारों के संयोजन विच्छेद किए वहीं 11 लाख 80 हजार रूपए की वसूली की गई। अधिशासी अभियंता के निर्देशन में विद्युत विभाग की टीम ने एसडीओ रामगोपाल राठौर के नेतृत्व में नगर में चैकिंग अभियान चलाया।टीम ने हाईवे किनारे स्थित दुकानों व मकानों में कनेक्शन चैक किए। टीम ने बड़े बकाएदारों से 11 लाख 80 हजार की राजस्व वसूली करने के अलावा 70 कनेक्शन भी काटे। इसके अलावा चोरी से विद्युत चलाने वालों के घरों पर भी छापा मारा। टीम को देखते ही विद्युत चोरों में अफरा तफरी मच गई।कई लोगों ने कटिया कनेक्शन आनन फानन में उतार लिए। टीम में एसडीओ आसफपुर मनीष कुमार यादव, जेई मुकेश गुप्ता, पंकज, महेश कुमार, मनोज भारद्वाज, अशोक कुमार, रामनारायण, टीजीटू कमलेश कुमार, हितेन्द्र कुमार, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।
