डॉ० करन की देख रेख मे एक दिन में तीन सीजर ऑपरेशन!
जनपद में तिलहर सीएचसी पहले मुकाम पर!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-CHC
में चिकित्सा अधीक्षक डॉ० करन सिंह की देख रेख में एक दिन में लगातार तीन तीन सफल सीजर ऑपरेशन किए जाने से जनपद सबसे पहला मुकाम हासिल हो गया! तीनों जच्चा बच्चा फिलहाल पूरी तरह सकुशल हैं! यह जानकारी चिकित्साधीक्षक डॉ करन सिंह ने मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी!
चिकित्सा अधीक्षक डॉ० करन सिंह ने बताया कि 6 जुलाई 2024 को लगातार तीन सीजर ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए गए हैं, जिसमे तीनों जच्चा एवं तीनों बच्चे पूरी तरगह स्वस्थ हैं! उन्होने बताया कि यहाँ पूर्व से ही जच्चा के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है!
नेशनल क्वालिटी ऐश्युरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहाँ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है! नेशनल क्वालिटी ऐश्युरेंस कार्यक्रम से मरीजों को गुणवत्ता परक सेवाए प्रदान की जा रही है! उन्होंने बताया कि समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं जैसे आशा, एएनएम, संगिनी, सीएचओ को निर्देशित किया गया है कि सभी गर्भवती महिलाओं की थर्ड ट्राइमेस्टर के शुरुवाती अवधि कम से कम एक बार सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर लगने वाले उच्च जोखिम गर्भावस्था कैंप में अवश्य भेजे, ताकि चिकित्सक उच्च जोखिम वाले मरीजों को चिन्हित करते हुए जिन लाभार्थियों को ऑपरेशन की आवश्यकता है उनका फॉलो अप किया जा सके! मरीजों को पूर्व से ही ऑपरेशन का लाभ दिलाने हेतु निर्धारित समय दिया जा सके, एवं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मरीजों को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं की तैयारी पहले ही कर ली जाए!
डॉ० सिंह ने आगे बताया कि मरीज उर्मिला गुप्ता, वरुणा देवी एवं यासमीन का सीजर किया गया इस मौके पर डॉ करन सिंह, सर्जन डॉ मोहम्मद यासीन, स्टाफ नर्स ललिता डेविड, ओटी टेक्नीशियन प्रमोद कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा!
