डलमऊ रायबरेली-डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज मोड़ के पास मुखबिर खास की सूचना पर डलमऊ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस को एक डीसीएम आती दिखी डीसीएम को बैरियर लगकर पुलिस द्वारा रोक कर चेक करने लगे। डीसीएमकि चेक करते समय पुलिस वाले से उस वक्त होश उड़ गए क्योंकि डीसीएम ट्रक के अंदर 116 बंडल के नीचे छुपा कर रखी गई 6 कुंटल गांजा बरामद हुआ । पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त उड़ीसा से गांजा को लादकर लुधियाना पंजाब में ले जाकर बेचा करते थे पकड़े गए अभियुक्त रघुनाथ गोसाई पुत्र महादेव गोसाई निवासी ताजपुर रोड लुधियाना वही दूसरा अभियुक्त संतोष राठौर पुत्र बाल कृष्ण राठौर निवासी शिव कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना का रहने वाला है यह लोग डीसीएम में बंडलो के नीचे गांजा के गट्ठर रखकर सप्लाई किया करते थे पकड़े गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 6 करोड बताई जा रही है साथ ही उसके पास से अवैध असलहा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है वहीं गिरफ्तार करने वाली दोनों टीमों को 25000 का पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया ।

