
बदायूँ -: बिसौली एमएफ हाईवे पर शनिवार को ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में चलने वाले अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कई स्थानों पर बाबा के बुल्डोजर को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।शनिवार को शासन के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जेसीबी लेकर हाईवे के दोनों ओर लगे होर्डिंग्स व अस्थाई अतिक्रमण हटाने निकले। पालिका कर्मियों की टीम ने पुलिस चौकी के नजदीक अतिक्रमण हटाया। जेसीबी द्वारा सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स हटाने का काम जैसे ही शुरू हुआ तो एक युवक ने ईओ से विरोध जताया। ईओ नवनीत कुमार ने युवक को काफी शांत करने की कोशिस की लेकिन गुुस्साया युवक बाबा के बुल्डोजर के ऊपर चढ़ गया। बमुश्किल मामला शांत हुआ। शनिवार को अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने विरोध का जमकर सामना किया और किसी दबाव मंे आए बिना अतिक्रमण को हटाकर ही दम लिया। इस दौरान पालिका के राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, महेश शर्मा, यशोदानंदन, विकास बाबू, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
