रायबरेली गदागंज
मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया ईद का त्यौहार
रायबरेली जिले में शांति पूर्ण सम्पन्न हुई ईद की नमाज शहर से लेकर गांव तक ईद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो मे बड़ा ही उत्साह देखने को मिला वही गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धाई, धमधमा, कुरौली बुधकर, मतीनगंज, सहित अन्य गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ ईदगाह में ईद की नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी और एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिसकर्मी मौजूद रहे
