ऊंचाहार, रायबरेली। खराब समोसा देने से मना करने पर जबरन बकाया की वसूली का बहाना बनाकर होटल स्वामी व उसके बेटे ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
कोतवाली क्षेत्र के लालता का पुरवा मजरे निगोहा निवासी संदीप क्षेत्र के गोसाई का पुरवा चौराहे पर स्थित होटल पर समोसा लेने गया था। आरोप है कि होटल स्वामी उसे खराब से दे रहा था। जिसे मना करने पर पहले का बकाये के पैसे का बहाना बनाकर होटेल स्वामी अपने बेटे व एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के हाथ में चोट आई है। घायल युवक ने कोतवाली में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले घायल को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। मुक़दमा दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी।
