लोकेशन रायबरेली
स्लग छप्पर के नीचे सो रहे दो मासूम बच्चे आग में झुलसे एक मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल
एंकर रायबरेली में छप्पर के नीचे सो रहे दो मासूम बच्चे आग में झुलसे एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, वहीं दूसरे की हालत गंभीर मामला खीरों थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव का है जहां रीना पत्नी शिव बोधन लोधी अपने दो बच्चों आर्यन 9 माह व आयुष 7 वर्ष को छप्पर के नीचे सुला कर धुआं सुलगा दिया था ताकि बच्चों को मच्छर ना लगे और दुकान में सामान लेने चली गई थी, तभी अचानक छप्पर में आग पकड़ ली देखते देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया जब तक ग्रामीण छप्पर के नीचे से दोनों मासूम बच्चों को बाहर निकालते तब तक आग की चपेट में आने से दोनों मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें 9 माह के आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा बच्चा आयुष गंभीर रूप से झुलस गया स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे बच्चे को इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।