ऊँचाहार,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में नहर की पटरी के झाड़ियों में एक युवती शव पड़ा होने की ख़बर से आसपास में सनसनी फैल गई। मृतक के गले में कटा होने की निशान से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवती के अंगों पर गुदे हुए निशान के आधार पर उसकी शिनाख्त करायी जा रही है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक व फॉरेंसिक टीम ने घटना की जाँच की हैं।
क्षेत्र के गाँव नारायणपुर व सरपतहा गाँव के मध्य स्थित शारदा सहायक नहर की पटरी की झाड़ियों में सून-सान जगह पर अज्ञात महिला का शव फेंका गया था। बुधवार की सुबह जब गाँव के लोग शौच क्रिया करने नहर की तरफ गए तो झाड़ी में 50 वर्षीय महिला का शव देखकर सनसनी फ़ैल गई।
महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकाला है। महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी तथा उसके दोनों हाथों में नाम गुदा हुआ है। इसके साथ ही मौके पर फसल काटने में प्रयोग किए जाने वाला एक धार-दार औजार, पुरुषों के प्रयोग करने वाला एक अंगौछा, एक चाभियों का गुच्छा, पुरुषों के उपयोग में आने वाली एक जोड़ी चप्पल मिला है। जिससे हत्या की आशंका गंभीर रूप से जताई जा रही है
मौके पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ पहुँचकर साक्ष्यों को संकलित किया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह का कहना है कि नारायणपुर गाँव के निकट अज्ञात महिला का शव मिला है जिसके गले में चोट के निशान है, मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के अनावरण के लिए चार टीमें गठित की गई।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
