निगम की उदासीनता के चलते कॉलोनी वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर!
साउथ सिटी वासियों ने नगर आयुक्त व सांसद को विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन!
CRS शाहजहाँपुर-महानगर स्थित साउथ सिटी, कॉलोनीवासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आज नगर आयुक्त और सासंद को 7 सूत्री ज्ञापन देकर शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की! नगर आयुक्त तथा सांसद अरुण सागर द्वारा मौके पर जाकर विभिन्न समस्याओं का निरीक्षण किया तथा शीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया!
सात सूत्रिय ज्ञापन में साउथ सिटी- -वासियों ने साउथ सिटी के बाहर मेन रोड के किनारे स्थित अधूरे नाले का निर्माण तथा सफाई कार्य कराए जाने के साथ सीवर लाइन प्राथमिकता के आधार पर डलवाये जाने की मांग रखी! नालियों की नियमित सफाई कराए जाने तथा कालोनीवासियों को जल आपूर्ति हेतु बनी हुई टंकी को अधिग्रहण कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने एंव जर्जर सड़कों का निर्माण कराने, पार्कों का सुंदरीकरण कराने तथा स्ट्रीट लाइटों का समय समय पर रखरखाव एवं मरम्मत कराए जाने के संबंध में मांग की है!
मांग पत्र सौपने के दौरान कालोनी वासियों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण, यहाँ का जीवन पूरी तरह नर्कीय बनता जा रहा है! कालोनी के अंदर भी एक तो भीषण गंदगी और उस खुलेआम आवारा पशुओं के घूमने से नागरिक परेशान है! मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त एवं क्षेत्रीय सांसद ने नागरिको की समस्याओ को शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया !
