सलोन रायबरेली
रायबरेली जिले के सलोन तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रमुख सचिव के एक शासनादेश के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में घूम घूम कर नारे लगाए साथ ही प्रमुख सचिव प्रफुल्ल कुमार के द्वारा जारी किया गया समस्त जिलाधिकारियों को जारी एक शासनादेश जिसमें अधिवक्ताओं के लिए अराजक शब्द का इस्तेमाल किया गया है उसी को लेकर आज शुक्रवार को सलोन तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी आशा राम वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
