लाखो रुपये के स्टील कूड़ेदान बने गये कबाड़, कूड़ा बिखरता है सड़को पर!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते, नगर में लगाए गए स्टील के कूड़ेदार या तो कबाड़ बन गए या फिर चिन्हित स्थानो से आधे गायब हो गए! नगर को कूड़े से निजात दिलाने के लिए लाखो रुपया खर्च कर नगर की सड़को और सार्वजनिक स्थानो पर लगाए गए स्टील के खूबसूरत कूड़ेदान आसानी से अब कहीं नज़र नही आते और आते भी है तो आधे अधूरे जिनमें कचरा नही टिकटा बल्कि इनके बाहर नीचे बिखरा पड़ा दिखाई देता है!
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर को जगरुक करने एव नगर की सफाई को व्यवस्थित रखने के लिए बीते वर्षो में लाखो रुपया सरकारी धन की खरीद पर ठेकेदारो द्वारा नगर की मुख्य सड़को ही नही बल्कि मोहल्लो की गलियों तक में सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग अलग वाले स्टील के महंगे कूड़ेदान लगाए गए परन्तु उनकी देख रेख की जिम्मेदारी से पालिका प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया और पूरी तरह लापरवाह हो गई जिससे उक्त कूड़ेदान अब बहुत कम नज़र आते हैं लेकिन लगभग पूरी तरह कबाड़ बने हुए!
नगर का कचरा बाहर डम्पिंग ग्राऊंण्ड में ले जाने की आड़ में कूड़ा नगर की सड़को पर ही नही बिखरा नज़र आता है बल्कि कोतवाली रोड़ पर तो जैसे कचरे का बड़ा तालाब सा नज़र आता है यह दूसरी बात है कि उसकी बाल बाऊंड्री करा दी गई! ध्यान रहे कि उक्त कचरा तालाब ऐसी जगह बनाया गया जहाँ घनी आवादी है ही साथ ही SBI की एक शाखा तो साथ ही डा० भीमराव अम्बेडकर पार्क भी! इतना ही नही कचरा तालाब के सामने ही सुन्दर सा सामुदायिक बारात घर जो सीजन में भरा रह कर कचरे की दुर्गंध सूखने को मजबूर रहता है!


