*जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा “समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं का निस्तारण कराया गया-*
आज दिनाँक 09 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा “समाधान दिवस” के अवसर पर थाना जगतपुर पर जनता की शिकायतों/समस्याओं के सम्बंध में जनसुनवायी करते हुये उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की गठित टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, जनपद के समस्त थानों पर कुल-165 शिकायती प्रार्थाना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 137 का तत्काल निस्तारण किया गया । अन्य प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है, नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उनमें तत्काल रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
