खुटार के रामलीला मैदान में रात ढाई बजे तक चला कवि सम्मेलन!
CRS पुवायाँ/शाहजहांपुर-रामलीला का कवि सम्मेलन रात ढाई बजे तक चला! श्रृंगार, हास्य, व्यंग्य, गीत, गज़ल और ओज के कवियों की रचनाओं को श्रोताओं सुना और सराहा! कवि बलराम सरस एटा, कवि श्रीकांत सिंह जे बी गंज, कवि उर्मिलेश सौमित्र नरसुइया, कवि लवकुश शुक्ला सीतापुर, कवि राघव शुक्ला खीरी, कवि मुनेंद्र प्रताप मंजुल, खीरी, कवि कुलदीप शुक्ला कलान, कवि बेनी राम अंजान गोला गोकर्णनाथ, के साथ साथ कवि प्रदीप वैरागी, आए एल श्रीवास और कवि रामबाबू शुक्ला ने कविता पाठ किया! संचालन कवि उर्मिलेश सौमित्र ने किया! आभार मेला प्रबंधक और अमर उजाला पुवायां तहसील के प्रभारी हरिओम त्रिवेदी ने व्यक्त किया! रामलीला के संरक्षक राजा शाह जुदेव जी ने कवि बेनीराम अंजान, कवि श्रीकांत सिंह, कवि उर्मिलेश सौमित्र को “रानी चंदेली काव्य ऋषि” सम्मान से सम्मानित किया!