CRS NEWS रायबरेली 15 अगस्त 2023 को 77 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद रायबरेली के उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह सर्विलांस एसओजी, तथा आरक्षी विकास पांडे सर्विलांस एसओजी को उनके वीरता पूर्ण ऑपरेशनल कार्यों की सफलता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा रजत शौर्य पदक (डीजी कमेंडेशन डिस्क) प्रदान करने हेतु चयन किया गया है। यह पदक उक्त पुलिसकर्मियों के अद्भुत साहस कर्मठता और विभागीय कार्यों के प्रति समर्पण का घोतक है।
