CRS NEWS रायबरेली, 14 अगस्त 2023 जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में इण्डियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली की जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बैकर्स अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो लाभार्थी सम्बन्धित शाखा में लोन व शासन की लाभ परक योजनाओं के लिए आवेदन करता है तो लाभार्थी के आवेदन को गम्भीरता से लेकर नियमानुसार कार्यवाही करें। किसी भी प्रकार से आवेदन के प्रकरणों को लम्बित न रखा जाए। उन्होंने समस्त बैकर्स अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाए संचालित है उन लाभार्थियों पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही की जाए। वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमानुपात, फसली ऋण एवं किसान केडिट कार्ड, किसान केडिट कार्ड डेरी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से बैठक में चर्चा की गई।
इस मौके मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, इण्डियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के अधिकारी सहित बैकर्स अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————–00000————–
