मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पूरे एतिहात के साथ मनाया मोहर्रम का त्योहार शांति पूर्वक तरीके से हुआ संपन्न
रायबरेली/लालगंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में बड़े ही अकीदत के साथ शांति पूर्वक तरीके से मनाया गया मोहर्रम का त्यौहार चप्पे चप्पे पे भारी पुलिस बल रही तैनात
मुस्लिम समुदाय में इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत मोहर्रम महीने से होती है यानी कि मोहर्रम का महीना इस्लामिक साल का पहला महीना होता है। इसे हिजरी भी कहा जाता है हिजरी सन की शुरुआत इसी महीने से होती है । इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम मनाते हैं । वही आपको बता दें कि इमाम हुसैन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे थे जो कर्बला की जंग में शहीद हो गए थे इसी शहादत को लेकर मोहर्रम की दसवीं तारिक को रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धाई ,धमधामा, कुरौली बुधकर, दाउदपुर गड़ाई , मुतावलीपुर ,कजियाना,मंझलेपुर, मीरापुर गांव में मोहर्रम का त्योहार बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया गया मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस निकाला गया जुलूस में मातम करके इमाम हुसैन का गम मनाते है अलविदा या हुसैन की सदाओ से पूरा जुलूस गूंज उठता है हुसैन को चाहने और मानने वाले लोग रोजा रखते है और
जगह जगह लंगर बांटे जाते है शरबत का स्टाल लगाकर ,शरबत का वितरण किया धम धमा गांव में दसवीं मोहर्रम की शाम को कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया वही वहीं जलालपुर धा ई में 30 तारिक को सुबह 8 बजे कर्बला में दफनाया गया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि सीरिया में एक बादशाह था जिसका नाम यजीद था जिसने खुद को खलीफा घोषित कर लिया था और इस्लाम के बिल्कुल खिलाफ था तब इमाम हुसैन ने यजीद को खलीफा मानने से इनकार कर दिया इससे नाराज होकर यजीद ने एक फरमान वलीद को भेजा और उसमें कहा कि तुम हुसैन को बुलाकर मेरे आदेश का पालन करने के लिए कहो अगर वह नहीं माने तो उसका सर कलम कर दो मोहर्रम महीने की 2 तारीख 61 हिजरी को हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला गए हुए थे 9 तारीख तक यजीद की सेना के साथ समझाइश देते रहें और फिर यजीद ने बड़ी ही चालाकी से हुसैन के 72 साथी को बड़े ही लाव लश्कर के साथ मार दिया था और उसके बाद दसवीं हिजरी के दिन उनके 6 महीने के बेटे अली असगर को भी मार डाला । इसके बाद भूखे, प्यासे हजरत इमाम हुसैन का भी कत्ल कर दिया गया था उन्हीं की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते है और गम मानते है ताजिया के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए भ्रमण पर धम धमा पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार के द्वारा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया व शांति पूर्वक मनाने की लोगो से अपील की इसी दौरान स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की बात कही इस मौके पर क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह थाना प्रभारी शरद कुमार उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा तहसीलदार अजय गुप्ता के साथ साथ भारी पुलिस बल मौजूद रही