CRS AGENCY। तेलंगाना में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. कई इलाके जलमग्न हैं. नदियां-नगर उफान पर हैं. मुलुगु और वारंगल का हाल बहुत बुरा है. मुलुगु जिले के एक झरने के पास घूमने गए करीब 82 लोग बाढ़ के पानी से घिर गए थे. राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को काम पर लगा. मुलुगु पुलिस, SDRF और NDRF टीम ने सभी 82 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भारी बारिश के बीच कुछ लोग मुलुगु के मुत्यमधारा (मुत्याला धारा) झरने का आनंद लेने पहुंच गए. बारिश के समय यह झरने का खूबसूरती देखने लायक होती है. बताया जा रहा है कि बुधवार को करीब 82 लोग कई कार और बाइक में मुत्यमधारा झरना देखने के लिए पहुंच गए. दिन भर बारिश में जमकर आनंद उठाया, मगर वापस नहीं लौट पा रहे थे, क्योंकि बाढ़ के पानी से घिर गए थे।
मुलुगु पुलिस ने फोन पर कहा कि प्रशासन ने भारी बारिश की वजह से लोगों को झरने के पास जाने से रोक लगा दी है. जगह जगह नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है. फिर लोग पुलिस की आंखों में धूल झोंकर दूसरे जंगल के रास्तों से मुत्यमधारा झरने के पास गए। कार और बाइक को एक स्थान पर रख कर करीब 5 किमी जंगलों में पैदल चलते हुए उस झरने तक गए। मुलुगु जिले के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के निगरानी में राज्य के पुलिस, एडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम उन 82 लोगों को रेस्क्यू कर वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम को बीच रात में करीब 5 किमी जंगल के अंदर जाना पड़ा तब जाकर उनलोगों को बचाया गया।
