CRS AGENCY। इन दिनों हॉलीवुड में लेखकों की हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल को वहां एक्टरों और डायरेक्टरों का भी समर्थन मिल रहा है.।नतीजा यह कि हर तरह से काम बंद पड़ा है। यहां तक कि आने वाली फिल्मों को एक्टर प्रमोट भी नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस हड़ताल का बॉलीवुड में काम करने वाली दीपिका पादुकोण का क्या संबंध है, जिसका असर उनकी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के प्रमोशन पर भी दिख रहा है. असल में दीपिका स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स (एसएजी-एएफटीआरए) की सदस्य हैं. इस गिल्ड के सदस्य लेखकों के समर्थन में अपनी ही फिल्मों को प्रमोट नहीं कर रहे हैं. ऐसे में दीपिका भी प्रोजेक्ट के से जुड़े एक प्रमोशन प्रोग्राम में हिस्सा नहीं पा रही हैं. यह प्रोग्राम कल 20 जुलाई को अमेरिका में हो रहा है।
असल में प्रोजेक्ट के के निर्माता और स्टार कास्ट अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी फिल्म की पहली झलक का प्रीमियर करने के लिए तैयार हैं। इस समारोह में 20 जुलाई को, प्रभास स्टारर फिल्म की टीम दिस इज प्रोजेक्ट के: फर्स्ट ग्लिम्प्स ऑफ इंडियाज माइथो टाइटल से मंच पर बातचीत करते हुए, फिल्म को प्रमोट करेगी। साथ ही यहां मंच पर बताया जाएगा कि फिल्म का असली नाम, टीजर, ट्रेलर और रिलीज की डेट क्या होगी। इस फिल्म के लीड कलाकारों में शामिल दीपिका हॉलीवुड गिल्ड से जुड़ी होने के कारण इस प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेंगी। हॉलीवुड के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब तमाम एक्टर फिल्म राइटरों के साथ हड़ताल में शामिल हुए है।
