CRS AGENCY। जिस टाइगर की दहाड़ सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, जरा सोचिए अगर वो सामने आ जाये तो क्या होगा, यकीनन आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। आपने आज तक रिहायशी इलाकों में घुसते बाघ के कई वीडियो देखें होंगे, जिसमें कई बार खूंखार शिकार इंसानों पर हमला बोलते भी नजर आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोगों के डर के मारे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वायरल इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के रायपुर का बताया जा रहा है। जिसमें लोगों से भरी गाड़ी के एक दम करीब आकर एक खूंखार टाइगर दहाड़ लगाने लगता है, जिसे देखकर गाड़ी में सवार लोगों की डर के मारे चीखें निकल जाती हैं।
डरा देने वाले इस वीडियो में लोगों से भरी एक गाड़ी को जंगल के बीच सड़क से गुजरते देखा जा सकता है. इस दौरान गाड़ी के बगल से एक बाइक निकलती नजर आती है, जिसके गुजरते ही टाइगर मुंह फाड़े हमला बोल देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, गुस्से में तिलमिलाता टाइगर तेज-तेज दहाड़े मारने लगता है, जिसे सुनकर गाड़ी में मौजूद लोगों की डर की मारे चीखें निकल जाती हैं. हैरानी की बात तो यह है कि, अगर वक्त रहते बाइक सवार वहां से नहीं निकलता, तो शायद वह टाइगर का शिकार हो जाता है. वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि, कैसे गाड़ी में सवार कुछ लोग टाइगर को भगाने के लिए चिल्लाने लगते हैं. इस बीच गाड़ी में मौजूद महिलाएं डरते हुए ड्राइवर को वहां से जल्दी निकलने के लिए बोलती हैं।
