CRS AGENCY। हरी मिर्च तीखे हुए तेवर तो अन्य सब्जियों ने भी छुएं आसमान। प्रदेश से लेकर देशभर में टमाटर के दामों ने तहलका मचा रखा है। अमूनन 20 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर के दाम कई दिनों से आसमान छू रहे है। किलों में बिकने वाला टमाटर अब ग्राम में बिकने लगा है। करीब 1 महीने पहले थोक मंडी में 4-5 रुपए किलो के भाव पर भी जिसे कोई नहीं पूछ रहा था। वह आज 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, हरी मिर्च के तेवर भी तीखे हो गए हैं। टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, हर रोज इसका भाव नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और इसके चलते घरों की रसोई से रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली यह सब्जी गायब सी हो गई है। टमाटर की कीमते सरहदी बाड़मेर सहित देशभर में आसमान छू रही हैं। गुजरात से आने वाले टमाटर की बाड़मेर में कीमत 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों की कीमतों में भी उछाल आई है। बेमौसम और लगातार तेज बारिश ने सब्जियों की पैदावार पर बुरा असर डाला है। इसके चलते लगभग सभी सब्जियां महंगी हुई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टमाटर की कीमतों में आग लगी है. पैदावार कम होने और बारिश के चलते फसल खराब होने से मांग के मुताबिक इसकी सप्लाई नहीं हो पा रही है।
