आम आदमी पार्टी की धमक शुरु हुई अब तिलहर नगर में भी!
सैकड़ों समर्थकों के साथ सलाउद्दीन खाँ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-दिल्ली में नगर निग़म बिधान सभा व पंजांब में बिधान सभा पर परचम लहराने के बाद उ० प्र० के स्थानीय निकाय चुनाव में तिलहर में इस बार आम आदमी पार्टी की धमक देखने को मिल सकती है! क्यूंकि सैकड़ो समर्थको के पालिका अध्यक्ष पद के दाबेदार सलाउद्दीन खाँ ने आम आदमी पार्टी की सस्यता ग्रहण कर ली!
पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने के मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव जे बी सिंह ने कहा कि आप ही ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म एवं वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है! पार्टी का निरंतर जनाधार बढ़ रहा है और इससे अन्य दलों की नींद उड़ी हुई है!
श्री सिंह रविवार को यहाँ मोहल्ला उम्मरपुर स्थित चेयरमैन पद के प्रत्याशी सलाहउद्दीन खाँ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे! उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें! आप के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर एवं आपसी द्वेष भावना फैलाकर सत्ता हासिल की है जिसका खामियाजा उसे अब भुगतना होगा! सलाउद्दीन खां ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसको वह कभी टूटने नहीं देंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा! इस मौके पर खाँ के साथ सैकड़ो नगर वासियों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की!
