6 युनिट वाले राशन कार्ड पर भी बन सकेगें आयुष्मान कार्ड!
CRS-तिलहर/शाहजहाँपुर-भारत सरकार की आयुष्मान योजना के तहत अभी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जारी सूची में जिन लाभार्थियों के नाम हैं उन्ही के बना पाए थे परन्तु वर्तमान समय में सरकार द्वारा ऐसे पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी इसका लाम मिलने लगा है जिनके राशन कार्ड में 6 या अधिक यनिट मतलब लाभार्थियों के नाम हैं!
खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि “आयुष्मान भव “योजना के तहत अभी तक केवल अंत्योदय कार्ड धारकों, उसके बाद प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जारी सूची में जिन लाभार्थियों के नाम हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं! लेकिन वर्तमान समय में सरकार द्वारा ऐसे पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के जिनके कार्ड मे 6से अधिक मतलब कम से कम 6 लाभार्थियों के नाम हैं, उन सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अब काफी तेजी से बनाएं जा रहे है! उक्त आयुष्मान भव योजना के तहत आयुमन कार्ड बनाने के क्रम में गत एक पखवाड़े में पांच बार विकास खंड तिलहर ने जनपद शाहजहाँपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है!
BDO श्री मिश्र इस हेतु ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कविता यादवजी, अपने विकास खंड से संबंधित सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों,bdc सदस्यों, सम्मानित ग्राम प्रधानों,सभी पंचायत सहायकों,ग्राम रोजगार सेवकों, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक महोदय सहित विशेष कर रमेश चंद्र जी (b c p), का बहुत ही सराहनीय है! कठिन परिश्रम एवं पूरे डिवोशन से प्रत्येक पंचायत सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक को आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रतिदिन तत्काल सहयोग हर समय पूरे समर्पण भाव से सहयोग करने हेतु बहुत बहुत आभार!समस्त स्टाप अपने पूरे सेवा काल में सफलता पूर्वक कार्य करने, लोगों की भलाई हेतु इनके पूरे मनोयोग से कार्य करने हेतु भूरि भूरि प्रशंसा करता हूँ! और इसके सुंदर भविष्य निर्माण हेतु पूरे सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करता हूं तथा इसी विभाग के चीफ हेल्थ ऑफिसर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं,उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड वाले गरीब लाभार्थी प्रति वर्ष गंभीर बीमारियों जैसे(ह्रदय रोग, लिवर ट्रांसप्लांटेशन, कैंसर,स्किन डिजीज,मानसिक रोग, किडनी ट्रांसप्लांटेशन आदि) के निशुल्क इलाज जा खर्च जो 5 लाख तक का हो, करवा सकते हैं!