लकड़ी बीनने गई किशोरी की विद्युत करंट से झुलस कर दर्दनाक मौत।
CRS शहजहांपुर/मीरानपुर कटरा
कटरा जलालाबाद स्टे्ट हाईवे किनारे नगरिया गाँव के सामने लकड़ी बीनने गई क़स्बे की किशोरी की विधुत करेंट से झुलस कर दर्दनाक मृत्यु हो गयी! पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर को भिजबा दिया है!
शनिवार को अपराह्न साढ़े बारह बजे क़स्बे के मुहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय सरदन की 15वर्षीय पुत्री यास्मीन
मुहल्ले की अन्य लड़कियों के साथ लकड़ी बीनने केलिए कटरा जलालाबाद स्टे्ट हाईवे किनारे नगरिया गाँव की तरफ़ गई थी।
ग्राम पृथ्वी नगला उर्फ़ नगरिया के सामने स्टे्ट हाईवे किनारे स्थित हाईटेंशन लाइन के पोल् में विधुत करेंट आ रहा था, और विधुत पोल् के पास यूकेलिप्टस की टूटी पड़ी बारिश के पानी से भीगी लकड़ी को यास्मीन ने जैसे ही उठाया विधुत करेंट से झुलस गई।यास्मीन के साथ लकड़ी बीनने के लिए गयीं क़बीले की लड़कियों में मेहनाज़ सुमन प्रिंयका फरजाना इत्यादि ने विधुत करेन्ट से झुलसती यास्मीन को देखकर शोर मचाया तो स्टे्ट हाईवे पर से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवँ विधुत विभाग के अफसरों को दी।सूचना पर भी विधुत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा है!
एक घन्टे तक विधुत करेन्ट से झुलसती रही यास्मीन के कपड़ों से आग की लपटें निकलने लगीं।
विधुत करेन्ट से झुलस कर आग का गोला बनी यास्मीन की मौक़े पर दर्दनाक मृत्यु हो गई! सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति को बन्द कराया और शव को कब्जे में लिया!
इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौक़े पर जमा हो गई थी।और विधुत विभाग के विरूद्ध भड़के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए स्टे्ट हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया था!
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवँ पूर्व प्रधान शब्बन खान भाकियू नेता जीशान रजा खां पूर्व सभासद छेदा इत्यादि ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरबाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर को भिजबा दिया है!
