रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शुक्रवार परेड, गणतन्त्र दिवस रिहर्सल एवं कार्यालयों का निरीक्षण!
शाहजहांपुर-पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया! परेड निरीक्षण के दौरान, पुलिस कर्मियों की टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, परेड फॉर्मेशन एवं ड्रिल की बारीकी से समीक्षा की गयी तथा सभी कर्मियों को बेहतर टर्नआउट, शारीरिक दक्षता, अनुशासित व्यवहार और समयबद्धता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए!
शुक्रवार, परेड के साथ ही आगामी गणतन्त्र दिवस समारोह के दृष्टिगत परेड का रिहर्सल भी कराया गया, जिसमें विभिन्न दस्तों की लाइन, फॉर्मेशन, कदम-ताल, सलामी की मुद्रा तथा समन्वय का निरीक्षण किया गया! रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जहाँ-जहाँ कमियाँ दृष्टिगोचर हुईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा गया कि गणतन्त्र दिवस परेड को भव्य, आकर्षक एवं पूर्णतः अनुशासित रूप में प्रस्तुत करना प्राथमिकता है और इसकी तैयारी आगामी रिहर्सल से पूर्व पूर्ण कर ली जाए!
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी वाहनों, दंगा-नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्रियों एवं आवश्यक उपकरणों का भी परीक्षण किया गया! पुलिस अधीक्षक ने सभी वाहनों एवं उपकरणों को सदैव क्रियाशील, सुचारु और उपयोग हेतु तैयार अवस्था में रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया! उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए वाहनों व उपकरणों का उचित रख-रखाव नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए!
साप्ताहिक अर्दली रूम के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा जी०डी० कार्यालय, आर.आई. कार्यालय, अभिलेख शाखा, रजिस्टर कक्ष तथा अन्य संबंधित कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया! निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों, जीडी एंट्री, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय व्यवस्था, स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई! उन्होंने संबंधित को रजिस्टरों को समय पर अद्यतन करने, अभिलेखों के संरक्षण, कार्यालयीय पारदर्शिता बनाए रखने तथा कार्य में तत्परता और अनुशासन बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए! समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता, जनविश्वास और पेशेवर छवि अनुशासन, समन्वय, समयबद्धता, प्रशिक्षण, उपकरणों के रख-रखाव तथा दायित्वों के प्रति निष्ठा पर आधारित होती है! अतः प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता और समर्पण के साथ करे ताकि पुलिस बल की छवि और अधिक सुदृढ़ हो तथा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके!


