डलमऊ रायबरेली-योगेन्द्र मौर्य✍️✍️
शासन की मंशा अनुरूप तहसील क्षेत्र के कुल 190 गांव मैं घरौनी बनाने का कार्य पूर्ण हो जाने पर रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा और तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र द्वारा तहसील क्षेत्र के 2 गांव जमुनीपुर चरूहार मैं 25 घरों और शेखूपुर गांव के 52 घरों कि घरौनी का वितरण गृह स्वामियों मैं वितरित की गई
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि शासन की मंशारूप तहसील क्षेत्र के कुल 190 गांव का नक्शा ड्रोन कैमरे से खींच गया है और गांव में मौजूद सभी घरों कि घरौनी बन गई है जिन का वितरण संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल गांव जाकर ग्रह स्वामी में वितरण करेंगे मौके पर मौजूद तहसीलदार उमेश चंद्र ने बताया कि गांव में अधिकाधिक विवाद आबादी क्षेत्र की भूमि के लिए होता है आबादी क्षेत्र का नक्शा या अन्य कोई अभिलेख ना होने के कारण न्यायालय उचित न्याय नहीं मिल पाता था शासन द्वारा गांव का नक्शा बनवा कर और घरौनी जारी होने के बाद अब आबादी क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले विवाद का निर्णय किया जा सकेगा इस मौके पर रामजीवन शिवपसाद माधव जगन्नाथ आदि के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

